Translate

Thursday

प्रधानमंत्री किसान कर्ज माफ़ी योजना | PM Kisan Karz Mafi (Loan Waiver) Yojana 2018-19

PM Farm Loan Waiver Scheme

Modi Plans Kisan Karz Mafi Yojana – PM Farm Loan Waiver for 26 Crore Farmers



योजना का नामप्रधानमंत्री किसान कर्ज माफ़ी योजना
किसके द्वाराप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
लांच2019
लाभार्थीकिसान
योजना की देखरेखकृषि और किसानों कल्याण मंत्रालय
टोटल लाभार्थी26 लाख किसान
टोटल कर्ज माफ़4 लाख करोड़
प्रधानमंत्री किसान कर्ज माफ़ी योजना से जुड़ी जानकारी (PM Farm Loan Waiver Scheme information) –
  • 12 दिसम्बर को लोकसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मोदी जी ने मीडिया से बातचीत के दौरान लोगों को हिंट दी कि मोदी सरकार आने वाले समय में कर्ज माफ़ी योजना का एलान कर सकती है.
  • सूत्रों के अनुसार पुरे देश के लगभग 26 किसानों का बैंक लोन माफ़ किया जा सकता है.
  • कर्ज माफ़ी योजना का टोटल खर्च 4 लाख करोड़ का होगा, जिसे केंद्र सरकार उठाएगी.
  • मीडिया एजेंसी के अनुसार किसानों द्वारा लिए गए फसल ऋण को पूरी तरह से माफ़ किया जायेगा, चाहे वो वाणिज्यिक, सहकारी या राष्ट्रीयकृत बैंक से लिया गया ऋण हो.
  • राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की एक बहुत बड़ी हार हुई है. देश का दिल कहे जाने वाले, इतने बड़े प्रदेशों में हार की वजह किसानों का गुस्सा बताया जा रहा है.
  • किसान कर्ज माफ़ी योजना लांच करने का फैसला इसलिए लिया गया क्यूंकि देश के तीन प्रमुख प्रदेशों में कांग्रेस की जीत हुई, जिसे किसान वोट बैंक का फायदा मिला. कांग्रेस ने तीनों प्रदेश के अपने घोषणा पत्र में किसान कर्ज माफ़ी योजना की बात रखी है.
  • अब जबकि मई 2019 में लोकसभा आम चुनाव है, तो मोदी सरकार अपनी इस बड़ी हार की क्षति कि भरपाई करना चाहती है, जिसके लिए वो किसानों के हित की बात सोच रही है.
  • ग्रामीण क्षेत्र में बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. प्रधानमंत्री कर्ज माफ़ी योजना ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को खुश करने के लिए लागु किया जा रहा है, ताकि बीजेपी आने वाले आम चुनाव में किसानों वोट बैंक को बढ़ाकर अपनी जीत पक्की कर सके.
  • 2014 के बाद से देश में चुनाव जीतने के लिए हर कोई पार्टी किसानों को हथियार बनाते हुए, कर्ज माफ़ी योजना की बात कहती है. मोदी ने एनडीए सरकार के नेतृत्व में इस नई प्रवृत्ति को समझ लिया, तो वे भी इस ओर चलते हुए 6 महीने बाद अपनी जीत को पक्का करना चाहते है.
  • 2009 में भी यूपीए सरकार ने किसान कर्ज माफ़ी योजना का हथकंडा अपनाया था, जहाँ यूपीए सरकार ने लगभग 52 हजार करोड़ का किसानों का बैंक लोन माफ़ किया था.
  • किसान कर्ज माफ़ी योजना आने से देश के सारे बैंकिंग संगठन पर असर पड़ेगा, सो सरकार को बैंकिंग सेक्टर में सुधार के लिए कार्य करना ही होगा.
बीजेपी शासित प्रदेश हरियाणा ने भावान्तर भरपाई योजना किसानों के हित के लिए लागु की थी. जिसमें फसलों के साथ-साथ सब्जियों की भी कीमत तय की गई थी.
पीएम फसल ऋण मोचन योजना के बारे में आरबीआई/एसबीआई क्या कहती है
  • रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया पीएम फसल ऋण मोचन योजना के विरोध में खड़ी है, क्यूंकि उनका कहना है कि इससे ऋणदाता और ऋण लेने वालों के बीच असंतुलन पैदा हो जायेगा.
  • स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का कहना है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सही नहीं है क्यूंकि इससे गैर निष्पादित संपत्तियां (NPA) का अनुपात बढ़ेगा. इसके फलस्वरूप किसान अपने कर्ज का भुगतान समय पर नहीं करेगा और अगले चुनाव का इंतजार करेगा जिसमें उसका कर्ज माफ़ हो जायेगा.
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए योग्यता एवं जरुरी दस्तावेज़ (PM Farm Loan Waiver Scheme Eligibility Criteria and Documents) –
आवेदन की पात्रता के बारे में सरकार की तरफ से अभी कोई घोषणा नहीं की गई है. यह योजना केंद्र सरकार द्वारा लागू की जाएगी,  इससे यह स्पष्ट है कि देश के सभी हिस्सों के किसान इस योजना के लिए पात्र होंगें, और इसका लाभ उठा सकेंगें. केवल वे ही किसान इस योजना का लाभ उठा सकते है जो पूर्ण रूप से किसानी पर निर्भर रहते है. उनके पास किसान रजिस्ट्रेशन कार्ड होना भी अनिवार्य है. आगे केंद्रीय सरकार अन्य योग्यता और दस्तावेज़ से संबंधित जानकारी देगी, वो भी हम आप तक पहुंचा देंगे.
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आवेदन प्रक्रिया फॉर्म (Pradhan Mantri Kisan Karz Mafi Yojana Application Form Process)
यह योजना अभी भी अपने शुरुआती चरणों में है। केंद्र सरकार के कृषि विभाग को इसके निर्देशों को पूरा करने के लिए कुछ समय की आवश्यकता होगी. अभी तक पंजीकरण, आवेदन या प्रक्रिया के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है. केंद्र सरकार जब भी इस नई योजना की जानकारी प्रदान करेगी, आपको इस वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त होगी।
शिवराज सिंह के शासनकाल में मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री भावान्तर भरपाई योजना के द्वारा किसानों को एक सौगात दी थी, जिसमें फसल की कीमत (MSP) सरकार द्वारा तय की गई थी.
देश में चुनावी घमासान के बीच सरकार किसी की भी हो लेकिन, बीजेपी कांग्रेस की चुनावी लड़ाई में फायदा किसानों को ही मिल रहा है. फसल कर्ज माफ़ी योजना से लाखों किसानों को फायदा होगा, कर्ज के बोझ तले कई किसान आत्महत्या कर लेते है. प्रधानमंत्री किसान कर्ज माफ़ी योजना की आवेदन प्रक्रिया, क्लेम फॉर्म की जानकारी हम जल्दी अपने आर्टिकल के द्वारा आपको देंगे. समय पर सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस साईट को सब्सक्राइब करें, ताकि सारे आर्टिकल के नोटिफिकेशन आपको मिल सके.